CSK vs RR: ‘अपनों’ के खिलाफ उतरेंगे संजू और जडेजा, आज दिखेगा इमोशन और रोमांच का हाई-वोल्टेज मैच

Samachar Post डेस्क, रांची: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी टक्कर साबित होने वाला है। इस मैच में कई खिलाड़ी अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, जिससे मुकाबला और भी खास बन गया है।

संजू सैमसन के लिए खास मुकाबला

संजू सैमसन आज पहली बार अपनी नई टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। लंबे समय तक RR का हिस्सा रहे संजू टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और कप्तान रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में अपने पुराने साथियों के खिलाफ खेलना उनके लिए भावनात्मक पल होगा।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर गृह सचिव और DGP से मांगा जवाब

जडेजा भी पुराने रिश्तों के सामने

रविंद्र जडेजा के लिए भी यह मैच कम खास नहीं है। वे भी अपनी पूर्व टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है, लेकिन दिल और प्रोफेशन के बीच संतुलन बनाए रखना उनके लिए चुनौती रहेगा।

धोनी जैसा कनेक्शन, अब बदली जर्सी

जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान हैं, उसी तरह संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा माने जाते थे। अब उनका पीली जर्सी में उतरना फैंस के लिए एक अलग ही अनुभव होगा। संजू के शामिल होने से चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। टीम का संतुलन बेहतर हुआ है, जिससे इस सीजन में CSK और भी खतरनाक नजर आ रही है।

इमोशन के साथ हाई-वोल्टेज मुकाबला

आज का मैच सिर्फ रन और विकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें पुरानी यादें, रिश्ते और प्रोफेशनल क्रिकेट का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। फैंस के लिए यह मुकाबला हर लिहाज से रोमांचक और यादगार होने वाला है।

संबंधित खबरें