मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मध्य प्रदेश में बिहार के इलेक्ट्रीशियन की चाकू मारकर हत्या, थूकने को लेकर हुआ विवाद

--Advertisment--

  • मधुबनी के आसिफ अली की कटनी में हत्या, होटल के पास मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

Samachar Post डेस्क, रांची :बिहार के एक युवक की मध्य प्रदेश में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद के बाद एक नाबालिग ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ अली के रूप में हुई है, जो मधुबनी जिले के पाली गांव का रहने वाला था। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार आसिफ अली काम के सिलसिले में अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से कटनी आया हुआ था। वह पिछले कुछ दिनों से बरगवां इलाके में अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आसिफ पास के एक होटल में खाना लेने गया था। इसी दौरान एक युवक ने सड़क पर थूक दिया, जिसके कुछ छींटे आसिफ पर पड़ गए।

यह भी पढ़ें :रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की जांच तेज, कई अफसरों के बयान दर्ज

थूकने को लेकर हुआ विवाद, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर नाबालिग युवक ने गुस्से में आकर आसिफ अली पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले के बाद आसिफ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसिफ के साथ दिल्ली से आए उसके साथी अभिषेक और अमित ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आसिफ अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम फैल गया।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह रंगनाथ नगर का ही रहने वाला है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-government-land-scam-acb-investigation-rims-land-illegal-sale/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment