CA नरेश केजरीवाल पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA के तहत 15 ठिकानों पर छापा

Rupa Kumari | December 2, 2025 | 12:33 PM IST
  • ED ने रांची सहित मुंबई और सूरत में मारा छापा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे छापा मारा।इस कार्रवाई के तहत रांची, मुंबई और सूरत में उनके और उनके परिवार के कुल 15 ठिकानों की जांच की गई।रांची में ED ने केजरीवाल के चर्च कंप्लेक्स स्थित कार्यालय और आवासीय ठिकानों को छापे में शामिल किया।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के क्वार्टर में आग, स्टोर रूम जलकर खाक

FEMA के तहत पहली बार झारखंड में कार्रवाई

बता दें कि झारखंड में ED द्वारा FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तहत यह पहली कार्रवाई है। इस छापेमारी को PMLA के बजाय FEMA के तहत अंजाम दिया गया।

जांच की पृष्ठभूमि और कारण

मिली जानकारी के अनुसार, ED ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ यह जांच आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि केजरीवाल ने विदेशों में धन निवेश किया है, जिसके सबूत ED को मिले हैं।

Share this news

संबंधित खबरें