IND vs SA वनडे मुकाबला कल JSCA स्टेडियम में, 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना

Rupa Kumari | November 29, 2025 | 12:22 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक वनडे मुकाबले की मेजबानी करेगा। रविवार को होने वाले इस मैच में करीब 35 हजार दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

पिछला मुकाबला: भारत की यादगार जीत

अक्टूबर 2022 में इसी मैदान पर दोनों टीमें आखिरी बार आमने-सामने हुई थीं। उस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। लगभग तीन साल बाद दोनों टीमें उसी पिच पर फिर भिड़ने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: RBI ने HDFC Bank पर लगाया 91 लाख रुपये का जुर्माना, KYC और अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

टीमों में बड़े बदलाव

इस बार भारतीय टीम में पिछली भिड़ंत के केवल कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ही शामिल हैं। टीम में नए और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से भी बदलाव किए गए हैं। पिछले मैच में खेल चुके खिलाड़ियों में से केवल क्विंटन डी-कॉक, एडन मार्क्रम और केशव महाराज ही इस बार टीम का हिस्सा हैं।

JSCA की तैयारियां, लेकिन पार्किंग चिंता का विषय

JSCA की ओर से मैच की तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर पार्किंग को लेकर अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं। स्टेडियम के आसपास 6 ग्राउंड पार्किंग के लिए चिन्हित किए गए थे, लेकिन ठेका प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है पिछली बार की तरह स्थानीय लोग बाइक से 200 रुपये और कार से 500 रुपये तक मनमाना शुल्क वसूल सकते हैं, अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था को अंतिम रूप देने की कोशिशें जारी हैं।दर्शकों में पार्किंग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

उम्मीदों से भरा मुकाबला

दोनों टीमों की स्ट्रेंथ में आए बदलाव और नए खिलाड़ियों की एंट्री के कारण मैच खासा रोमांचक होने की उम्मीद है। JSCA स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने के लिए तैयार है।

Share this news

संबंधित खबरें