मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में एलजेपी का 25वां स्थापना दिवस, बापू सभागार में तैयारियाँ पूरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना के बापू सभागार में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपना 25वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है। पूरे शहर में पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग और झंडों से माहौल उत्सव जैसा हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर हाईटेक लाइटिंग और आकर्षक स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :पूर्वी सिंहभूम: ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में मिले 24,367 आवेदन, शिविरों में उमड़ी लाभुकों की भीड़

चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,नव-निर्वाचित विधायक एवं मंत्री, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, तथा हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंच पर नए विधायकों और मंत्रियों का विशेष सम्मान समारोह भी रखा गया है।

दलित सेना के बड़े पुनर्गठन की तैयारी

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई दलित सेना के व्यापक पुनर्गठन का ऐलान होने की संभावना है। इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को दी गई है, जो राज्यभर में दलित समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की नई रणनीति तैयार करेंगे।

आगामी वर्ष की राजनीतिक रणनीतियों का ऐलान संभव

कार्यक्रम के मंच से पार्टी आने वाले साल के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकती है। चिराग पासवान पहले ही बता चुके हैं कि 14 जनवरी से पूरे बिहार में जन यात्रा शुरू की जाएगी, जिसमें सड़क,पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, किसान और मजदूर से जुड़े मुद्दों पर व्यापक संवाद किया जाएगा।

पिछले वर्ष की उपलब्धियाँ भी होंगी साझा

समारोह में पार्टी अपने एक साल के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत करेगी। पिछले चुनाव में एलजेपी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा, 19 सीटों पर जीत हासिल की और दो विधायक मंत्री बने। आज के मंच से इन उपलब्धियों को विस्तार से बताया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/11/purbi-singhbhum-sewa-ka-adhikar-saptah-2025-shivir/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment