Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार ने JIGTSEATCCE-2025 (झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस परीक्षा के माध्यम से जिलेवार कुल 3,451 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भी पढ़ें :पटना समेत कई शहरों में घना कोहरा, तापमान में गिरावट शुरू अगले दिनों में बढ़ेगी ठंड
25 दिसंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, 13 जनवरी तक अंतिम तिथि
अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन शुरू 25 दिसंबर 2025 से होगा। अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 है। सामान्य वर्ग पंजीकरण शुल्क ₹100 और SC / ST / OBC उम्मीदवार ₹50 होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
आवश्यक योग्यता
पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित है।उदाहरण शिक्षक पदों के लिए B.Ed या विशेष शिक्षा में डिग्री अनिवार्य है।।उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विषय आधारित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयन में झारखंड सरकार के अनुसार श्रेणीवार आरक्षण लागू होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन के तुरंत बाद शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद न तो फीस जमा होगी और न ही आवेदन में संशोधन संभव होगा। JSSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन भरने से पहले पात्रता और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
Reporter | Samachar Post