Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड इकाई का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आगामी 27 और 28 दिसंबर 2025 को रांची में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन का मुख्य विषय ‘सामाजिक समरसता’ तय किया गया है। अधिवेशन के निमंत्रण और आशीर्वाद हेतु परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल रांची महानगर अध्यक्ष डॉ. राज जयंती के नेतृत्व में राजभवन पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे कई पदाधिकारी
निवेदन दल में प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, महानगर इकाई उपाध्यक्ष डॉ. ममता मनीष सिन्हा, कृष्णा शर्मा, बजरंगी प्रसाद शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपते हुए अधिवेशन में शामिल होने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर : तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार
डॉ. राज जयंती ने राज्यपाल को भेंट की अपनी पुस्तक
इस अवसर पर डॉ. राज जयंती ने अपनी पुस्तक “आवर एनवायरनमेंट, फ्रॉम ऋगवेद टू गांधी” राज्यपाल को भेंट की।उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक की प्रस्तावना स्वयं राज्यपाल ने लिखी है, और इसका विमोचन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा किया गया था।
अधिवेशन की तैयारियों में तेजी, 350 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद
राज्यपाल से मुलाकात के बाद परिषद ने नई ऊर्जा के साथ आगामी अधिवेशन की तैयारियाँ तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में करीब 350 साहित्य अनुरागियों के शामिल होने की संभावना है। रांची के साहित्य प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।