Samachar Post रिपोर्टर, रांची :गाड़ियों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर। नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय झारखंड पुलिस के विशेष विंग झारखंड जगुआर अपने पुराने वाहनों की नीलामी करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें :केंद्र प्रायोजित योजनाओं के SNA में पड़े 2425.41 करोड़ रुपये RBI खाते में जमा करने का आदेश
कौन-कौन से वाहन होंगे नीलामी में
नीलामी में शामिल प्रमुख वाहन हैं महिंद्रा थार, महिंद्रा कमांडर, हिंदुस्तान एम्बेसडर, टाटा इंडिगो, टाटा सूमो गोल्ड, टाटा 407, यह अवसर खास उन लोगों के लिए है जो प्रतिष्ठित और मजबूत वाहनों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहते हैं।
नीलामी में भाग लेने की प्रक्रिया
झारखंड जगुआर के IG के आदेश के अनुसार नीलामी में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक कागजात सीलबंद लिफाफे में जमा करने होंगे। कागजात जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 है। कागजात झारखंड जगुआर कार्यालय की परिवहन शाखा में जमा किए जा सकते हैं। 3 दिसंबर 2025 को, सीलबंद लिफाफों को नीलामी समिति के सामने वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत खोला जाएगा।
Reporter | Samachar Post