Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के बाहुबाज़ार स्थित बिशप स्कूल में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रांची ने मारी बाज़ी, मेज़बान रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन बनी।दूसरे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम, तीसरे स्थान पर दुमका और चौथे स्थान पर धनबाद। लड़कियों में अनन्या ट्विंकल कुजूर (रांची) और लड़कों में सत्यम गुप्ता (पश्चिम सिंहभूम) ने चैंपियन का खिताब जीता। वहीं धनबाद को अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला।
यह भी पढ़ें: टंडवा: GM की चिट्ठी के बाद शुरू हुई 15 रुपये/टन की अवैध वसूली, 1500 हाईवा खड़े- कोयला उठाव पांच दिन से बंद
मुख्य अतिथि और पुरस्कार वितरण
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं ला रही है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। बिशप स्कूल के प्राचार्य आई. ए. जैकब ने सभी स्कूलों में कराटे को अनिवार्य विषय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
चयनित खिलाड़ी अगले टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में 55 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। चयनित खिलाड़ी 19 से 21 दिसंबर तक पटना में आयोजित होने वाली ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।