भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, ईडन गार्डन्स में सुरक्षा कड़ी

Rupa Kumari | November 13, 2025 | 03:53 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9 बजे होगा। दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

कप्तानों की चुनौती और अहम रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अब तक टीम ने कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है, हालांकि भारत में उनकी टीम को पिछले 15 वर्षों से जीत नहीं मिली है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस साल 1000 टेस्ट रन पूरे करने से मात्र 21 रन दूर हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 44 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, भारत ने जीते 16 मैच, साउथ अफ्रीका ने जीते 18 मैच, ड्रॉ रहे 10 मैच भारत में खेले गए 19 टेस्ट मैचों में भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 5 मुकाबले जीते हैं।

प्रमुख खिलाड़ी और टीम में बदलाव

भारत की ओर से शुभमन गिल टॉप रन स्कोरर हैं, जबकि मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज टॉप विकेट टेकर हैं और वियान मुल्डर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया में ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है, जबकि नीतीश रेड्डी को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज किया गया है। टीम प्रबंधन के अनुसार, हमारी पूरी फोकस मैच जीतने की रणनीति पर है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों का राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन

ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम

पिच को बैलेंस्ड माना जा रहा है, पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। तीसरे दिन से स्पिनरों की भूमिका बढ़ेगी। मौसम ठंडा और हल्की नमी वाला रहेगा।

खास आकर्षण, गांधी-मंडेला कॉइन से होगा टॉस

टॉस के लिए महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला 20 ग्राम का सिल्वर कॉइन इस्तेमाल किया जाएगा। इस पर गोल्ड की परत चढ़ाई गई है।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

प्रशंसक मुकाबला Star Sports Network और JioHotstar ऐप पर लाइव देख सकेंगे।

संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने, सेनुरन मुथुसामी, डेवाल्ड ब्रेविस, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा।

Share this news

संबंधित खबरें