Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड पुलिस अब आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने राज्यभर से पुलिस मुख्यालय तक पहुंची 500 से 600 शिकायतों के तेज निपटारे के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
यह भी पढ़ें :बिहार के कई बूथों पर ईवीएम खराब, मतदाता हुए परेशान
ADG अभियान टी. कंदसामी होंगे समिति के अध्यक्ष
इस हाई लेवल कमेटी की कमान ADG अभियान टी. कंदसामी को सौंपी गई है. समिति के अन्य सदस्यों में IG अपील एवं अनुशासन असीम विक्रांत मिंज, IG मानवाधिकार क्रांति कुमार गड़िदेशी, कार्मिक DIG सुरेंद्र कुमार झा को शामिल किया गया है। यह टीम शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगी।
पुलिस-जनता के बीच भरोसा बढ़ाना लक्ष्य
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि समय पर शिकायतों का समाधान पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करेगा। उन्होंने जोर दिया कि पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ शिकायत निवारण की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि आम नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा।
शिकायत समाधान में आएगी तेजी
समिति गठन के बाद अब प्राप्त शिकायतों की जांच और उनके निपटारे की प्रक्रिया तेज की जाएगी। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस पहल से लंबित मामलों की संख्या घटेगी और लोगों को राहत मिलेगी।
Reporter | Samachar Post