Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार देर शाम लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश पर जोर दिया।
प्रदेश मंत्री ने दिया स्वदेशी का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी ताकत का परिचय कराया है। उन्होंने कहा, आज हमारे पास ऐसा नेता है जो विश्व की महाशक्तियों के दबाव में झुकने वाला नहीं है। हमें अपनी ताकत खुद खड़ी करनी है एक लकीर के बगल में बड़ी लकीर खींच कर उसे छोटा करना है। यही स्वदेशी अभियान का सार है। वर्मा ने कहा कि स्वदेशी भाव से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
यह भी पढ़ें: सिमडेगा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH किया जाम
जिला अध्यक्ष ने बताया स्वदेशी का अर्थ
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में स्वदेशी की परिभाषा को सही रूप में समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, स्वदेशी वह वस्तु है जिसमें भारत के लोगों का परिश्रम, पसीना और हमारी धरती का योगदान हो। हमें ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिनके विकल्प भारतीय कंपनियों के पास मौजूद हैं।
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मकसद स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना, घरेलू उद्योगों को सशक्त बनाना, और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।