Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ :कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में पाकुड़ जिले के हिरणपुर में आज आदिवासी समाज ने बड़ी आक्रोश महारैली निकाली। यह रैली आदिवासी अधिकार रक्षा मंच के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। हिरणपुर के फुटबॉल मैदान से निकली यह रैली पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें :बिहार चुनाव 2025 : पोलिंग के दौरान हंगामा, बक्सर में 8 और गौड़ाबौराम से 2 गिरफ्तार
मांग पर सोच-समझकर निर्णय लिया जाए- रसका हेंब्रम
आदिवासी नेता निर्मल मुर्मू ने कहा कि कुछ समुदाय केवल आरक्षण के लाभ के लिए आदिवासी श्रेणी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आदिवासी पहचान सिर्फ लाभ का विषय नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा है। वहीं, रसका हेंब्रम ने कहा, कुड़मी, कुडमी और महतो समाज पारंपरिक रूप से आदिवासी समुदाय में शामिल नहीं रहे हैं। उनकी ST सूची में शामिल होने की मांग का हम विरोध करते हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से अपील की कि इस मांग पर सोच-समझकर निर्णय लिया जाए और आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
माहौल रहा शांतिपूर्ण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रैली के दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहा। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
Reporter | Samachar Post