विश्व विजेता भारत की छोरियों ने की PM मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री को भेंट की खास जर्सी

  • ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात

Samachar Post डेस्क, रांची : ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। टीम ने प्रधानमंत्री को एक खास जर्सी भेंट की, जिस पर नंबर “1” और पीछे “NaMo” लिखा था। यह जर्सी प्रधानमंत्री के प्रति आभार और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक मानी जा रही है।

भारत की पहली बड़ी ICC ट्रॉफी

भारतीय टीम मंगलवार को नई दिल्ली पहुंची थी। टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला बड़ा ICC खिताब जीता। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुई है।

BCCI ने जताया आभार

BCCI Women ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, विजयी भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। हम प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जो #TeamIndia को हमेशा प्रेरित करता है। जय हिंद।

यह भी पढ़ें: लैंड स्कैम का आरोपी पुनीत अग्रवाल जेल में इस्तेमाल कर रहा मोबाइल

हरमनप्रीत बोलीं – 2017 में ट्रॉफी नहीं थी, अब गर्व है

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 2017 में भी हम पीएम मोदी से मिली थीं, लेकिन तब हमारे पास ट्रॉफी नहीं थी। अब ट्रॉफी के साथ मुलाकात गर्व का पल है। हम चाहती हैं कि ऐसी और भी मुलाकातें हों।

स्मृति मंधाना ने बताई पीएम से प्रेरणा की बात

उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसमें पीएम मोदी के प्रोत्साहन और नीतियों का बड़ा योगदान है।

संबंधित खबरें