Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने मतदान कर जनता से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर और पूर्व IPS आनंद मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
गिरिराज सिंह का NDA की जीत का दावा
लखीसराय में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि NDA 121 में से 95 सीटें जीतेगा।
यह भी पढ़ें :झारखंड में बढ़ेगी ठंड, रांची समेत कई जिलों में गिरेगा पारा, कोहरे का भी असर
डिप्टी CM का विपक्ष पर हमला
मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार की जनता लोकतंत्र की ताकत है, किसी से डरने वाली नहीं है।
मंदिर दर्शन के बाद वोट डालने पहुंचीं मैथिली ठाकुर
दरभंगा के अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने सुबह पहले बाबा भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर मतदान किया। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र का महापर्व है, हर मतदाता को भाग लेना चाहिए।
पूर्व IPS आनंद मिश्रा ने भी किया मतदान
बक्सर में वोट डालने के बाद पूर्व IPS आनंद मिश्रा ने कहा, मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है।” उन्होंने NDA की जीत पर भी भरोसा जताया।
बूथों पर दिखा उत्साह, मतदाताओं ने कहा- पहले मतदान, फिर जलपान
मधेपुरा और बक्सर समेत कई जिलों में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा और कई जगह लोगों ने कहा पहले मतदान, फिर जलपान।
Reporter | Samachar Post