मुंबई से फरार लाखों की चोरी के दो आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार, शराब दुकान में की थी वारदात

Meenu | October 14, 2025 | 12:02 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह: मुंबई में शराब दुकान में लाखों रुपये की चोरी कर फरार दो आरोपियों को गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने गिरिडीह पुलिस की मदद से निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश पंडित और सुभाष कुमार नायक के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में ट्यूशन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सैलून में तोड़फोड़-महिलाओं से दुर्व्यवहार, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

विक्रोली में शराब दुकान से चोरी कर भागे थे आरोपी

सूत्रों के अनुसार, सुभाष कुमार नायक और महेश पंडित ने मुंबई के विक्रोली इलाके में एक शराब दुकान से लाखों रुपये नकद चुराए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी अपने पैतृक गांव गिरिडीह लौट आए। दुकान मालिक ने चोरी की शिकायत विक्रोली थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की।

लोकेशन ट्रेस कर की गई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और झारखंड पुलिस की मदद से नगरी गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई में दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद मुंबई पुलिस उन्हें वापस ले जाने की तैयारी में जुटी है।

संयुक्त अभियान में मिली सफलता

सुमित प्रसाद (एसडीपीओ डुमरी) ने बताया कि दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज है। यह पूरी कार्रवाई गिरिडीह पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें