रांची के सैनिक बाजार में बनेगा ट्विन टावर मॉल, PPP मोड पर होगा निर्माण

Meenu | September 26, 2025 | 12:12 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची के सैनिक बाजार में शहर का सबसे आधुनिक और भव्य ट्विन टावर मॉल बनने जा रहा है। नगर विकास एवं आवास विभाग में हुई प्रस्तुति के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार और अधिकारियों को इसका डिजाइन दिखाया गया। परामर्शी कंपनी मास एंड वायड ने यह प्रेजेंटेशन दिया, जिसे मामूली बदलाव के साथ फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :दुर्गा भक्ति में डूबी रांची: आज खुलेंगे कई भव्य पूजा पंडाल

PPP मोड पर बनेगा मॉल

यह मॉल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर तैयार होगा। खास बात यह है कि इसके लिए राज्य सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही, मौजूदा दुकानदारों को विस्थापित किए बिना उन्हें नए मॉल में प्राथमिकता के साथ शिफ्ट किया जाएगा।

ट्विन टावर होगा मुख्य आकर्षण

कंपनी के प्रमुख प्रणव कुमार के मुताबिक, मॉल में 11 मंजिला ट्विन टावर कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट करीब 9 लाख वर्ग फीट में फैला होगा, जिसमें से 6 लाख वर्ग फीट मार्केटिंग और ऑफिस स्पेस के लिए होगा।

मॉल की प्रमुख विशेषताएँ

  • पार्किंग: दो बेसमेंट में 700 से अधिक वाहनों की व्यवस्था।
  • लोअर ग्राउंड फ्लोर: शॉपिंग मॉल और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स।
  • जी+5 भवन: ग्राउंड फ्लोर पर शॉपिंग पोडियम, कियोस्क और छोटी दुकानें। इसमें 6 मल्टीप्लेक्स, गेमिंग जोन, फूड कोर्ट और शोरूम होंगे।
  • ट्विन टावर: पिछले हिस्से में रिटेल, एंटरटेनमेंट और वर्कशॉप सह कार्यशाला के लिए स्पेस।

शहर की जरूरतों को पूरा करेगा मॉल

यह प्रोजेक्ट रांची के शहरी नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ट्विन टावर न केवल व्यवसायिक केंद्र होगा, बल्कि यह मनोरंजन और कार्यशालाओं का भी बड़ा हब बनेगा।

स्थानीय दुकानदारों को मिलेगी प्राथमिकता

स्थानीय दुकानदारों के लिए यह बड़ी राहत है कि उन्हें नए मॉल में प्राथमिकता के आधार पर जगह दी जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें