Samachar Post रिपोर्टर, रांची : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद वह मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
नेमरा में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की। इस दौरान सीता सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
7 अक्टूबर को हुआ था रूपी सोरेन का निधन
बता दें कि रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे रांची के हिल व्यू अस्पताल में हुआ था। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।



















