मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, RIMS में इलाज के दौरान मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे नाबालिग अचानक लापता हो गई थी। उनका आरोप है कि चार-पांच युवक उसे अपने साथ ले गए। देर शाम करीब 7 बजे कुछ युवक उसे घर के पास छोड़कर चले गए। उस समय उसकी हालत गंभीर थी और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

कई अस्पतालों से रेफर होकर पहुंची RIMS

परिवार के अनुसार, सबसे पहले नाबालिग को कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इसके बाद उसे सिमडेगा और गुमला के अस्पतालों से होते हुए रांची के RIMS भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी के प्रयास जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment