मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में 27 सितंबर को स्टील हार्ट कप फुटबॉल टूर्नामेंट, PWD के 8 इंजीनियरिंग टीमें मैदान में उतरेंगी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर PWD Engineers Premier League के तहत स्टील हार्ट कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 27 सितंबर को शाम 4 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता में पथ निर्माण विभाग (PWD) कैडर के राजपत्रित अभियंता खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगे।

हृदय स्वास्थ्य और टीमवर्क को मिलेगा बढ़ावा

आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य विभागीय अभियंताओं के बीच खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। फुटबॉल के माध्यम से नियमित व्यायाम और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया जाएगा। स्टील हार्ट कप में PWD कैडर की आठ टीमें भाग लेंगी आरसीसी वारियर, बिटूमेन ब्लेजर, स्टील यूनाइटेड, सेतु स्ट्राइकर्स, कंक्रीट चार्जर्स, ब्रिक ब्लास्टर्स, रोड रोलर्स और बूम ब्रेकर्स शामिल हैं।

सेवानिवृत्त अभियंता भी उतरेंगे मैदान में

इस विशेष आयोजन में पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता अभिनेंद्र कुमार, सत्येंद्र प्रसाद सिंह और प्रेम प्रकाश भी खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति का मानना है कि उनकी भागीदारी खेल और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य विभाग) अजय कुमार सिंह फुटबॉल को किक मारकर करेंगे। कार्यक्रम में अभियंताओं के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।

तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

आयोजन को सफल बनाने के लिए जयकांत राम, बिजय रंजन, बिनोद कच्छप, धर्मेंद्र, सुभाष प्रसाद, विकास भारती, कुलदीप मिंज, देवेंद्र भगत, राहुल कुमार, अंशुमन प्रकाश, शिवम उरांव, ओम प्रकाश उरांव, आरिफ इकबाल और साहेब कुमार सहित कई सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इस वर्ष टूर्नामेंट का संदेश है “मजबूत दिल, मजबूत निर्माण”।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment