ईशान की कप्तानी में बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड टीम दिखाएगी दम, जेएससीए ने की 23 सदस्यीय टीम घोषित

Samachar Post | August 14, 2024 | 02:23 PM IST


Samachar Post, रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने 18 अगस्त से तमिलनाडु में होने वाले बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए 23 सदस्यीय झारखंड टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नेतृत्व में झारखंड टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेगी। 2021 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ईशान किशन अपने प्रभावशाली बल्लेबाजी कौशल के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी-20 डेब्यू में शतक बनाया था। वे 2016 विश्व कप के फाइनाल में भारत की अंडर-19 टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट में राउंड-रॉबिन प्रारूप है, जिसमें जेएससीए का पहला मैच मध्यप्रदेश टीम के खिलाफ निर्धारित है। 

झारखंड के 23 सदस्यीय सीनियर पुरुष टीम में ये खिलाड़ी शामिल
टीम में ईशान किशन (कप्तान), ⁠आयुष भारद्वाज, ⁠आदित्य सिंह, ⁠कुमार सूरज, शरणदीप सिंह, ⁠विकाश विशाल, शिखर मोहन, ⁠सत्य सेतु, ⁠प्रभात कुमार, ⁠साहिल राज, बालकृष्ण, युवराज कुमार, ⁠विकास सिंह, ⁠विकास कुमार, ⁠रौनक कुमार, ⁠सौरभ शेखर, ⁠विवेकानंद तिवारी, ⁠सुभम सिंह, ⁠मनीषी, ⁠राहुल प्रसाद, ⁠विनायक विक्रम, ⁠रवि यादव और ⁠पंकज कुमार शामिल है।
Share this news

संबंधित खबरें