Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी शोक का माहौल है। दिवंगत मंत्री का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर गिरिडीह में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद
दोपहर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार
गिरिडीह उपायुक्त की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि रविवार को दोपहर 3:30 बजे गिरिडीह जिले के उसरी नदी-हरसिंहरायडीह श्मशान घाट पर होगी। अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी ने अंतिम संस्कार के समय और स्थान की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड सरकार, रांची को भी आधिकारिक पत्र भेजा है।

अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं जनप्रतिनिधि और अधिकारी
सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम संस्कार में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। मंत्री के निधन के बाद बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भी गिरिडीह पहुंचने की उम्मीद है। सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से झामुमो समेत पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Reporter | Samachar Post


