बगैर विधिक सलाहकार के सरकार से वार्ता करेंगे छात्र, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तय

Meenu | August 17, 2026 | 03:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : JPSC-JSSC परीक्षा और छात्रों की अन्य मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच आज सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच दोपहर 2 बजे निर्णायक वार्ता होने जा रही है। आंदोलन के 24वें दिन होने वाली इस बातचीत के लिए छात्रों ने अपना प्रतिनिधिमंडल तय कर लिया है। छात्रों को वार्ता में अपने साथ विधिक सलाहकार ले जाने की अनुमति थी, लेकिन छात्र प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया है कि बैठक में कोई कानूनी विशेषज्ञ या विधिक सलाहकार शामिल नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : पलामू: आंदोलन की चेतावनी के बाद ऑफलाइन छात्रों को सेमेस्टर-1 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति

स्टेट गेस्टहाउस में होगी वार्ता

सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्टहाउस में होनी है। वार्ता को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बैठक में पहुंच रहे हैं। लंबे समय से जारी आंदोलन के बीच इस वार्ता को अहम माना जा रहा है।

10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल तय

छात्रों की ओर से वार्ता में शामिल होने के लिए 10 सदस्यों के नाम तय किए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य हैं रविंद्र पासवान, पियूष सिंह, रविंद्र रवि, कार्तिक सोरेन, राजेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, शशांक कुमार, अंकित कुमार, आनंद कुमार, शालू कुमारी शामिल है।

    24वें दिन आंदोलन, समाधान की उम्मीद

    छात्रों का आंदोलन आज 24वें दिन भी जारी है। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, परीक्षा रद्द करने, जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के कई दौर हो चुके हैं। अब आज होने वाली वार्ता में लंबित मांगों पर सहमति बनने और आंदोलन का समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share this news

    संबंधित खबरें