झारखंड सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए 30 अगस्त को होगा ओपन ट्रायल

Rupa Kumari | August 14, 2026 | 05:32 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हॉकी झारखंड की ओर से राज्य के खिलाड़ियों के लिए खुला चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह चयन ट्रायल 30 अगस्त 2026 (रविवार) को रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगा। ट्रायल सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन

चयन ट्रायल में झारखंड के पात्र पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और उसी आधार पर राज्य की सीनियर पुरुष हॉकी टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में करेंगे।

राउरकेला में होगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप

हॉकी इंडिया की यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा के राउरकेला में आयोजित की जाएगी। देशभर की राज्य स्तरीय टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे हॉकी इंडिया आईडी कार्ड आधार कार्ड, खिलाड़ियों से भागीदारी की अपील हॉकी झारखंड ने राज्य के सभी पात्र पुरुष हॉकी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में शामिल होने की अपील की है, ताकि राज्य की सबसे मजबूत टीम का गठन किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग का सर्वे, 381 करोड़ रुपये के लेनदेन में मिलीं वित्तीय विसंगतियां

महत्वपूर्ण जानकारी

  • तारीख: 30 अगस्त 2026 (रविवार)
  • समय: सुबह 10:30 बजे से
  • स्थान: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची

यह ट्रायल राज्य के उभरते और अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें