ट्रैन से कट कर अधेड़ की मौत

Samachar Post | May 25, 2018 | 07:10 AM IST


ट्रैन से कट कर अधेड़ की मौत

नामकुम : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा के भंडार टोली में रहने वाले अगमलाल महतो (55) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना शनिवार लगभग देर रात की है। बेटे से पता चला पिता की मानसिक स्थिति ठीक नही थी, आधी रात शौच करने घर से निकले तब यह घटना घट गई। सूचना मिलने पर टाटीसिलवे थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुँच बाकी की कार्यवाही शुरू किया। दिन के करीब 7 बजे शव को घटनास्थल से हटा के मृतक के परिजनों को सौंपा गया। मृतक के दो बेटे में से एक बेटे का पूर्व में ही ट्रेन दुर्घटना में ही कटकर मौत हो गई थी। मौके पर बड़ा बेटा अरुण महतो (38) मौजूद था।

बेटे एवं परिजन शव को देखते ही रो पड़े
पिता का शव देखते ही बेटे व परिजनों के आंखों में आँसू आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समझा-बुझा कर चुप कराया। तत्पश्चात बेटे एवं परिजनों ने प्रशासन से विनती किया कि शव को पोस्टमार्टम में न भेज कर हमें सौंप दिया जाए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन के द्वारा शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

मौके पर अंतर्राष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन मिश्रा ने घटना पर शोक जतायी।

Share this news

संबंधित खबरें