नामकुम में मृतकों के परिजनों को दिलाया सरकारी लाभ

Samachar Post | May 31, 2018 | 09:05 AM IST


मृतकों के परिजनों को दिलाया सरकारी लाभ

नामकुम : प्रखंड के लाली पंचायत के कोइनार टोली एवं सरंगटोली में बज्रपात से मृतक विक्की कुमार व स्मृति कुमारी के परिजनों को चार-चार लाख सरकारी लाभ दिलाया गया। भाजपा खिजरी मंडल सह नामकुम प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह के द्वारा मृतक के परिजनों को सरकारी राशि दिलाई गई।

मौके पर नामकुम प्रखंड अंचलाधिकारी मनोज कुमार स्वयं उपस्थित होकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की तत्पश्चात उन्हें सरकारी लाभ दिया गया। मौके पर प्रखंड सीआई, कर्मचारी, नागूलाल महतो एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

संबंधित खबरें