टाटीसिलवे के संजीवनी क्लासेज के छात्रों में तर्क-वितर्क प्रतियोगिता आयोजित

Samachar Post | June 9, 2018 | 09:25 AM IST

Click to download DainikUpdate24x7 apk

टाटीसिलवे के संजीवनी क्लासेज के छात्रों में तर्क-वितर्क प्रतियोगिता आयोजित

नामकुम/रांची :  टाटीसिलवे के संजीवनी क्लासेज में अनुदीप फिउंडेशन के द्वारा इंटरनेट के उपयोग से होने वाले लाभ और नुकसान विषय पर तर्क-वितर्क प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो में मौजूद उनके अंदर के आत्मविश्वास को बाहर निकालना एवं सुनने व बोलने के शक्ति को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व इंटरनेट से होने वाले लाभ एवं नुकसान पर एक से बढ़कर एक तर्क भी एक दूसरे से साझा किए। प्रतियोगिता को दो हिस्सों ग्रुप ए व बी में बांटा गया। 




छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण के युवा प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा उपस्थित थे। अमन मिश्रा ने संजीवनी एवं अनुदीप फाउंडेशन के संचालकों को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी साथ ही छात्रों को इस तरह के आयोजन से होने वाले लाभ के बारे में बताया। मौके पर संजीवनी क्लासेज के संचालक कुंदन कुमार ने बताया कि इस तरह के तर्क-वितर्क से बच्चो में एक नया उभार सामने आता है, किससे क्या और कैसे बात करना है एवं लोगों की बात को भली भांति सुन कर किस प्रकार अपनी बात उनके सामने रख सकते है यह जानकारी कुंदन कुमार ने दी। 






Click here to download DainikUpdate24x7 apk
अनुदीप फाउंडेशन के शिक्षक भावेश ने बच्चो को मार्गदर्शन देते हुए उनका हौसला बढ़ाया साथ ही आगे किसी भी परिस्थिति में हर संभव सहियोग देने की बात कही। प्रतियोगिता के पश्चात रिया रानी को प्रथम, अंजलि को द्वितिय व पूनम को तृतिया श्रेष्ट वक्ता का पुरस्कार दिया गया साथ ही ग्रुप ए विजेता रही। मौके पर संजीवनी के शिक्षक रौशन रंजन एवं अनुदीप के संजीव कुमार एवं अनुराग कुमार मौजूद थे।

Share this news

संबंधित खबरें