फीफा वर्ल्ड कप 2026: इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराया, नॉकआउट में बनाई जगह

Rupa Kumari | June 26, 2026 | 11:10 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच की शुरुआत जर्मनी के लिए शानदार रही। दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि इस गोल से पहले हुए एक फाउल को लेकर इक्वाडोर के खिलाड़ियों ने रेफरी के फैसले पर आपत्ति जताई। शुरुआती झटके के बाद इक्वाडोर ने शानदार वापसी की। 20वें मिनट में निल्सन एंगुलो ने लंबी दूरी से बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को जाल में पहुंचाया और स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबला काफी रोमांचक हो गया और दोनों टीमों ने कई मौके बनाए।

इक्वाडोर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

निर्णायक क्षण 77वें मिनट में आया, जब कॉर्नर किक पर केविन रोड्रिग्ज के हेडर के बाद गोंजालो प्लाटा ने करीब से गेंद को गोल में डालकर इक्वाडोर को 2-1 की बढ़त दिला दी। मैच के अंत तक यही स्कोर कायम रहा और इक्वाडोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इक्वाडोर सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शामिल होकर राउंड ऑफ-32 में पहुंच गया। वर्ल्ड कप इतिहास में यह दूसरी बार है जब इक्वाडोर ने नॉकआउट चरण में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें: बोकारो ट्रेजरी घोटाला: SIT जांच में बड़ा खुलासा, होमगार्ड जवान पर 10% कमीशन लेने का आरोप

जर्मनी को हार के बावजूद राहत

वहीं, हार के बावजूद जर्मनी ग्रुप-ई में शीर्ष स्थान पर बना रहा और अगले दौर में तीसरे स्थान पर रहने वाली किसी अन्य टीम से भिड़ेगा। 2014 में विश्व चैंपियन बनने के बाद यह पहला अवसर होगा जब जर्मनी नॉकआउट मुकाबला खेलेगा, क्योंकि पिछले दो विश्व कप में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।

Share this news

संबंधित खबरें