मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने कहा कि वह बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने देवघर आए हैं। उन्होंने बताया कि बाबा से प्रार्थना की है कि देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और सभी नागरिक सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन जी सकें।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य और विकसित भारत के लिए मांगा आशीर्वाद

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा के लिए भी प्रार्थना की है। साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

यह भी पढ़ें: मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

विकसित भारत के लक्ष्य में जनभागीदारी जरूरी

संजय सेठ ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का संकल्प है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद की आवश्यकता है। रक्षा राज्य मंत्री के दौरे को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री अभयानंद झा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा मंदिर परिसर से रवाना हो गए।

https://samacharpost.live/2026/06/hemant-soren-kalpana-soren-visited-deori-temple-tamar-prayed-for-jharkhand-prosperity/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment