मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां सोलहभुजी की पूजा-अर्चना कर झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में विधिवत पूजा की और माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। पूजा का संचालन पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम ने कराया।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने और उनका स्वागत करने को लेकर उत्साह देखा गया। पूजा-अर्चना के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर केवल राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण लोगों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष अनुभूति होती है।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप वैन की टक्कर से राहगीर की मौत, NH-133 पर ग्रामीणों का हंगामा

झारखंड की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने मां दिउड़ी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद राज्य के लोगों पर बना रहे और झारखंड विकास, उन्नति तथा समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना भी की।

https://samacharpost.live/2026/06/godda-mahagama-nh133-road-accident-pickup-van-pedestrian-death-road-block/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment