मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव: सीएम आवास पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा, हेमंत सोरेन से अहम मुलाकात

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दो सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच महागठबंधन के भीतर रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा वरिष्ठ नेता अजय शर्मा रविवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ नाश्ते पर बैठक की, जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति और चुनावी गणित पर चर्चा हुई। कांग्रेस अपने उम्मीदवार प्रणव झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है और इसी उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ से बोकारो तक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

राज्यसभा चुनाव पर अहम बैठक

राज्यसभा चुनाव में झामुमो पहले ही पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है, जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों और समर्थन को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि राज्यसभा की दूसरी सीट को लेकर झामुमो का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही होगा। ऐसे में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित है। अंतिम दिन से पहले महागठबंधन के भीतर जारी बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/nitin-naveen-jharkhand-visit-bjp-workers-grand-welcome-ramgarh-bokaro/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment