मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, CM हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू और एआईसीसी सचिव सह-प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होगी अहम बैठक

कांग्रेस नेताओं के इस दौरे को आगामी राज्यसभा चुनाव और संगठनात्मक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। एयरपोर्ट से निकलने के बाद के. राजू, भट्टी विक्रमार्का मल्लू और डॉ. सिरिवेला प्रसाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग और महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची

एक सीट पर कांग्रेस ठोक रही दावा

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट अपने लिए चाहती है। पार्टी का मानना है कि महागठबंधन में उसकी राजनीतिक भूमिका और विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए उसे एक सीट मिलनी चाहिए। हालांकि झामुमो भी दोनों सीटों पर दावा ठोक रही है। ऐसे में अब सबकी नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेताओं के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी है।

बैठक के नतीजे पर टिकी निगाहें

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच सहमति बनती है या नहीं।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-voter-list-update-blo-verification-2026/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment