मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में बीडी राम का सरकार पर निशाना, बोले- सड़क को जिलों में बांटकर अलग शिलान्यास क्यों?

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :गढ़वा में सड़क जीर्णोद्धार कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पलामू सांसद बीडी राम ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ही सड़क परियोजना को अलग-अलग जिलों में बांटकर अलग शिलान्यास करना समझ से परे है। सांसद ने कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सड़क को भी जिलों के आधार पर अलग किया जा रहा है। रविवार को गढ़वा शहर के टंडवा चौक से बिखही मोड़ तक सड़क जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लगभग 13 किलोमीटर लंबी है और गढ़वा तथा पलामू जिले को जोड़ती है। कार्यक्रम में सांसद बीडी राम और भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें :JPSC अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कट-ऑफ तिथि को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

“गढ़वा में शिलान्यास, पलामू में बाद में”

कार्यक्रम के दौरान सांसद बीडी राम ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग दिशा की बैठक में उठाई गई थी, जिसके बाद अब इसका शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी सड़क करीब 35 किलोमीटर लंबी है, लेकिन फिलहाल गढ़वा क्षेत्र में आने वाले हिस्से का शिलान्यास किया गया है। पलामू जिले में पड़ने वाले हिस्से का शिलान्यास दो-तीन दिन बाद किया जाएगा। सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क को अलग-अलग जिलों में बांटकर अलग-अलग शिलान्यास करने का औचित्य समझ नहीं आता।

सांसद की बड़ी पहल- विधायक

वहीं भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर सांसद बीडी राम लगातार पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाईपास सड़क, जो हर चुनाव में बड़ा मुद्दा बनती थी, उसे भी सांसद की पहल पर पूरा कराया गया। विधायक ने दावा किया कि क्षेत्र में सांसद का विकास कार्य खुद दिखाई देता है।

https://samacharpost.live/2026/05/jpsc-age-limit-cutoff-date-petitions-dismissed-high-court/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment