मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA और मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने विकास कार्यों को तेज कर दिया है। गुरुवार को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर महापौर रोशनी खलखो और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा मौजूद रहे। इन योजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को सड़क और आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में अवैध भवनों को वैध करने की पहल, 60 दिन में ऑनलाइन आवेदन का मौका

गाड़ीगांव में PCC सड़क निर्माण की शुरुआत

पहली योजना वार्ड संख्या 07 के गाड़ीगांव क्षेत्र से जुड़ी है। यहां देवी स्थान से संतोष सिंह के घर होते हुए विपुल के घर तक PCC सड़क का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद क्षेत्र में आवागमन आसान हो जाएगा और दैनिक परेशानियों से राहत मिलेगी। दूसरी योजना वार्ड संख्या 08 के महावीर नगर इलाके में शुरू की गई है। यहां बिशु गोप के घर से दिना महतो के घर तक RCC सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य होगा। इससे बारिश के मौसम में होने वाली जलजमाव और खराब रास्तों की समस्या कम होने की उम्मीद है।

नगर निगम ने बताया प्राथमिकता वाला कार्य

कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम का फोकस शहर में सड़क, नाली और पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है, ताकि लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को कम किया जा सके। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें वार्ड 07 की पार्षद मीनू देवी, वार्ड 08 की पार्षद किरण खलखो और सुभाष अग्रवाल शामिल थे।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-unapproved-building-regularization-bpams-portal-2026-scheme/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment