Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा :झारखंड के लोहरदगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीपल के पेड़ के नीचे चल रहा था फ्रॉड का नेटवर्क
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Reporter | Samachar Post