सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे साहिबगंज के 4 पहलवान

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज: साहिबगंज के चार पहलवान उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित दो दिवसीय सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में जिले के दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भारवर्ग में रुपाली कुमारी, 57 किलोग्राम में रौशनी कुमारी, 61 किलोग्राम में गुंजन यादव और 74 किलोग्राम वर्ग में अंगद कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह टीम नेशनल कोच सुशांत सौरव और साहिबगंज जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुई है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) के पूर्व खेल निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक खेल है, जिसमें ताकत के साथ तकनीक और रणनीति की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों से उभर रही खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 8 खिलाड़ी पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी, महिला टीम में 6 खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका

सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप को कुश्ती की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। इसमें देशभर के कई अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ऐसे मंच पर युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े कोचों की नजर में आने का अवसर मिलता है।

संबंधित खबरें