Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के मेझिया पंचायत स्थित बेलटांड़ गांव में गहराए जल संकट के बीच प्रशासन हरकत में आया है। मीडिया में खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी शनिवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बेलटांड़ गांव में पेयजल संकट काफी गंभीर हो गया था। हालात ऐसे थे कि ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा था। स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
दो नए डीप बोरिंग का आश्वासन
अधिकारियों ने गांव में बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत के तौर पर दो नए डीप बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गांव की आबादी और घरों की सूची भी मांगी गई है, ताकि स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जा सके।
यह भी पढ़ें: CBI के शिकंजे में करोड़ों के बैंक फ्रॉड का मास्टरमाइंड, UAE से भारत लाया गया कमलेश पारेख
तकनीकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू
जलापूर्ति से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही गांव में पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
ग्रामीणों में जगी उम्मीद
प्रशासनिक पहल के बाद ग्रामीणों में खुशी और उम्मीद दोनों नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इसी तरह के प्रयास से गांव में बिजली पहुंची थी और अब उन्हें विश्वास है कि पानी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।