मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन, रांची में जेबीवीएनएल कार्यालय पर धरना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी और आपूर्ति की समस्याओं को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राज्यभर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। रांची के डोरंडा स्थित जेबीवीएनएल कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सीपी सिंह और नवीन जायसवाल ने किया।

यह भी पढ़ें :पलामू में विकास की रफ्तार तेज, रेड कॉरिडोर में 103 करोड़ की सड़क को मंजूरी

बिजली दर और कटौती पर सरकार घिरी

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने बिजली दरों में बढ़ोतरी, लगातार कटौती और स्मार्ट मीटर से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता बिजली संकट से जूझ रही है, जबकि व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। नेताओं का कहना है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ता परेशान हैं। स्मार्ट मीटर के बाद बिलिंग में अनियमितता बढ़ने और जबरन वसूली के आरोप भी लगाए गए।

पूरे राज्य में एक साथ आंदोलन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। खूंटी, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, दुमका और पाकुड़ सहित कई जिलों में प्रदर्शन आयोजित किए गए।

आगे तेज होगा आंदोलन

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति और बिलिंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/palamu-road-project-103-crore-red-corridor-development/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment