Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :गढ़वा जिले के केतार प्रखंड कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ कर्मचारियों पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिपिक जितेंद्र कुमार, जनसेवक नीरज सिंह और अंचल कर्मचारी राजेश त्रिपाठी कथित रूप से नशे की हालत में कार्यालय परिसर में जोरदार हंगामा कर रहे थे। उनके व्यवहार से पूरे कार्यालय का माहौल अस्त-व्यस्त हो गया।
यह भी पढ़ें :प्लेबॉय बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पटना से 3 शातिर गिरफ्तार; 9 राज्यों तक फैला नेटवर्क
BDO से गाली-गलौज, दो घंटे तक चला विवाद
स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब लिपिक जितेंद्र कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रशांत कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब दो घंटे तक चला, जिससे प्रशासनिक कार्य पूरी तरह बाधित हो गया। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए BDO ने डॉक्टर को मौके पर बुलाया। डॉक्टर सूर्यकांत ने संबंधित कर्मचारियों का ब्लड सैंपल लिया, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
उप विकास आयुक्त ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post