नकली करेंसी पर कड़ी निगरानी, इंडिया-नेपाल बॉर्डर से सटे बैंक में लगेगी हाईटेक मशीन

Meenu | April 9, 2026 | 01:16 PM IST

Samachar Post डेस्क,पटना :नकली नोटों के प्रसार को रोकने के लिए बिहार सरकार ने भारत–नेपाल सीमा से सटे सभी बैंक शाखाओं में नोट सॉर्टिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला बुधवार को पटना स्थित पुराना सचिवालय सभागार में हुई 40वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। नोट सॉर्टिंग मशीन नकली नोट पहचानने, नोटों की गिनती करने और गड्डी बनाने में सक्षम है। इसमें यूवी, आईआर और मैगनेटिक सेंसर लगे हैं, जो नकली या संदिग्ध नोटों को अलग कर देते हैं।

यह भी पढ़ें :बिहार के बलिराजगढ़ में 2500 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले, किले की दीवारें उजागर

सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ाई जाएगी

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, आम जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक करेंसी एक्सचेंज केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध वित्तीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित अंतराल पर समीक्षा बैठकें की जाएंगी। यदि कोई अवैध गतिविधि करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल और आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार भी उपस्थित थे।

Share this news

संबंधित खबरें