Samachar Post रिपोर्टर, रांची: गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए पटना–चर्लपल्ली–पटना स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) चलाने का फैसला किया है। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से पटना, रांची और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी और ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद होगी।
8 अप्रैल से शुरू होगी सेवा
ट्रेन संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली स्पेशल का संचालन 8 अप्रैल से 27 मई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। इस अवधि में कुल 15 ट्रिप संचालित किए जाएंगे। पटना से दोपहर 3 बजे खुलने वाली यह ट्रेन
गया – कोडरमा – गोमो – बोकारो स्टील सिटी – रांची – हटिया – राउरकेला – दुर्ग – नागपुर – बेल्लमपल्ली होते हुए चर्लपल्ली पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू का अवैध उठाव तेज, रोज लाखों टन खपत के बावजूद सरकार को नहीं मिल रहा राजस्व
वापसी के लिए दो ट्रेनें
03254 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल: 15 अप्रैल से 27 मई, हर बुधवार (7 ट्रिप), 03255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल: 10 अप्रैल से 29 मई, हर शुक्रवार (8 ट्रिप) वापसी में ट्रेन चर्लपल्ली से नागपुर, दुर्ग, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो, गोमो, कोडरमा और गया होते हुए पटना पहुंचेगी।
रांची में रात 11:25 बजे पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार पटना से चलने वाली ट्रेन रात 11:25 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन देर रात और तड़के रांची होकर गुजरेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं 1 जनरेटर यान, 1 एसएलआरडी कोच, 2 सामान्य श्रेणी कोच, 4 स्लीपर कोच, 7 एसी 3-टियर, 7 एसी 3-टियर इकोनॉमी रेल मंत्रालय के इस फैसले से गर्मी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वालों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।