Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची पुलिस ने आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन चार आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सद्दाम, आदिल अंसारी अली रेयान के रूप में हुई है।
हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि डेली मार्केट इलाके में एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद इमरान को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक मोबाइल, एक स्कूटी बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: सिमरिया में ‘नो-एंट्री’ वसूली का वीडियो वायरल, चौकीदार को 24 घंटे का शोकॉज नोटिस
अरगोड़ा में चोरी का खुलासा
वहीं, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन और मोबाइल छिनतई की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों सद्दाम, आदिल और अली रेयान को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाइल और वाहन भी जब्त किए गए हैं।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
मोहम्मद सद्दाम पर रांची के कई थानों (चुटिया, डोरंडा, लोअर बाजार, कोतवाली, धुर्वा) में 11 मामले दर्ज हैं।आदिल अंसारी पर अरगोड़ा थाना में 4 मामले, अली रेयान पर जगन्नाथपुर और जीआरपी थाना में 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।