रांची के RTI हॉस्टल में AG अकाउंट्स के PS की संदिग्ध हालत में मौत, जांच शुरू

  • डोरंडा थाना क्षेत्र की घटना, हार्ट अटैक की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित RTI हॉस्टल में एक सरकारी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो AG अकाउंट्स में PS पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, संजय कुमार RTI हॉस्टल में रह रहे थे। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जब आसपास के लोगों ने देखा तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में HPV टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत, तीन बच्चियों को लगाया टीका

हर पहलू से जांच जारी

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। किसी भी संभावित कारण को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this news

संबंधित खबरें