रांची एयरपोर्ट इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, होटल मालिक गिरफ्तार

Meenu | March 28, 2026 | 03:06 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एयरपोर्ट थाना की टीम ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित राजू होटल से 204 बोतल अवैध शराब बरामद की। होटल मालिक राजू साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :रांची-लोहरदगा रेल रूट फिर हुआ बहाल, तीन महीने बाद शुरू हुआ सामान्य परिचालन

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू होटल में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब बरामद की और आरोपी को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई रांची पुलिस के अवैध शराब व्यापार रोकने के प्रयास का हिस्सा है।

Share this news

संबंधित खबरें