रामनवमी और CBSE 12वीं परीक्षा एक ही दिन, रांची में हाई अलर्ट

Meenu | March 26, 2026 | 04:36 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची में 27 मार्च 2026 को रामनवमी और CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा एक ही दिन होने के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षा और पर्व दोनों शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हों। रामनवमी के जुलूस और बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। परीक्षा केंद्रों तक छात्रों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। प्रशासन ने जुलूस मार्ग और परीक्षा केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में रामनवमी पर तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, प्रशासन का आदेश जारी

छात्रों और अभिभावकों के लिए एडवाइजरी

प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और समय से पहले घर से निकलें। परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि सार्वजनिक परिवहन आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर नजर

प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि दोनों आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

Share this news

संबंधित खबरें