JMM के स्टार प्रचारक सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा असम रवाना, करेंगे चुनाव प्रचार

Meenu | March 26, 2026 | 02:52 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खूंटी जिले के दोनों विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा को असम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। दोनों नेता गुरुवार सुबह गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों विधायक अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं और संगठनात्मक बैठकें करेंगे। उनका उद्देश्य जमीनी स्तर पर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि दोनों विधायकों की अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनता से सीधा जुड़ाव है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें :रांची में बढ़ते अपराध पर पुलिस सख्त: डीजीपी ने किया दौरा, एसएसपी ने पेट्रोल पंप मालिकों संग की बैठक

खूंटी की राजनीति को नई पहचान

इस फैसले को खूंटी की बढ़ती राजनीतिक पहचान के रूप में देखा जा रहा है। आदिवासी अस्मिता और जनसरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र के नेताओं को अब दूसरे राज्यों में भी जिम्मेदारी मिल रही है। करीब एक सप्ताह के असम दौरे के दौरान दोनों विधायकों ने अपने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वे मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क में रहेंगे और जरूरी फैसले समय पर लिए जाएंगे। विधायकों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जरूरी काम के लिए उनके प्रतिनिधियों से संपर्क करें, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।

Share this news

संबंधित खबरें