मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में दोस्त की पिस्टल से चली गोली, पेट में लगी; आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में घायल युवक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम झरघट्टा इलाके में अचानक गोली चलने की घटना हुई। इसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामाबाद निवासी टिंकू मरीक के पेट में गोली लग गई। घायल हालत में उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टिंकू खुद पिस्टल लेकर आया था और वह उसे देख रहा था। इसी दौरान पिस्टल चेक करते समय अचानक फायर हो गया, जिससे गोली टिंकू के पेट में जा लगी।

यह भी पढ़ें: देवघर में रोजगार सृजन योजना ठप, 2 साल से फंड नहीं, पोर्टल बंद होने से 600+ आवेदन अटके

जमीन में छिपाया था हथियार

घटना के बाद आरोपी ने पिस्टल को छिपाने के लिए दुखिया महादेव के पास जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मौके से पिस्टल बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल कहां से आया और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

https://samacharpost.live/2026/03/deoghar-rozgar-srijan-yojana-fund-crisis-portal-down/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment