रांची में ईद की रौनक, नेताओं ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

Rupa Kumari | March 21, 2026 | 01:02 PM IST
  • सुबोधकांत सहाय और महुआ माजी ने दी मुबारकबाद, शहरभर में दिखा सौहार्द का माहौल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजधानी रांची में ईद का त्योहार इस बार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने कहा कि यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

ईद जोड़ने का काम करती है

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि ईद खुशी और आपसी प्रेम का प्रतीक है। नमाज के बाद लोगों ने देश और राज्य की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज को जोड़ने का काम करता है।

त्योहार बढ़ाता है सौहार्द

वहीं महुआ माजी ने कहा कि रांची समेत पूरे झारखंड में लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मना रहे हैं। ऐसे त्योहार समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।

ईद और सरहुल का संगम

इस बार ईद और सरहुल का एक साथ आना खास माना जा रहा है। नेताओं ने इसे देश की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हुए कहा कि यही भारत की असली पहचान है, जहां सभी धर्म मिलकर त्योहार मनाते हैं।

हरमू ईदगाह में शांतिपूर्ण नमाज

हरमू ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंजुमन की देखरेख में नमाजियों ने तय समय पर इबादत की और व्यवस्था सुचारू रही। ईद के मौके पर शहर के कई इलाकों में सेवा शिविर लगाए गए, जहां लोगों के बीच शरबत, पानी, फल और सेवई का वितरण किया गया। खासकर डोरंडा क्षेत्र में इस तरह की पहल ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया।

बच्चों ने पेश की मिसाल

नमाज के बाद एक प्रेरणादायक दृश्य भी देखने को मिला, जब कुछ बच्चों ने ईदगाह परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनकी इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।

Share this news

संबंधित खबरें