Samachar Post डेस्क, रांची : 28 मार्च से शुरू होने जा रहा IPL 2026 इस बार सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच बनने वाला है। इस सीजन के प्रदर्शन के आधार पर आगामी वर्ल्ड कप 2027 की संभावित टीम को लेकर चयनकर्ताओं की नजरें टिकी रहेंगी।
20 खिलाड़ियों पर खास फोकस
BCCI की चयन समिति ने करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। पूरे IPL सीजन के दौरान इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और निरंतरता पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में 2,900 चापाकल ठप, गर्मी से पहले गहराया जल संकट
अजित अगरकर की अगुवाई में चयन
चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर की अगुवाई में चयन समिति इस बार खास रणनीति के तहत खिलाड़ियों का आकलन करेगी। चयनकर्ताओं का फोकस सिर्फ नए चेहरों पर नहीं, बल्कि पहले से मौजूद वनडे कोर ग्रुप के खिलाड़ियों पर भी रहेगा।
स्टेडियम और टीवी दोनों से होगी निगरानी
BCCI ने चयनकर्ताओं के बीच मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी है। हर चयनकर्ता हर हफ्ते कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, जबकि बाकी मुकाबलों का विश्लेषण टीवी के जरिए किया जाएगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फुल स्ट्रेंथ टीम
IPL के बाद भारत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 से 10 जून तक होने वाले टेस्ट मैच में अपनी मजबूत टीम उतार सकता है।
सीनियर खिलाड़ियों की वापसी संभव
इस मुकाबले में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की संभावना है। अगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज IPL के दौरान फिट रहते हैं, तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।