Samachar Post रिपोर्टर, रांची : ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। वहीं कुछ अन्य स्पेशल ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।
25 मार्च को चलेगी रांची, आनंद विहार स्पेशल
ट्रेन संख्या 02887 रांची–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 25 मार्च को रांची से रवाना होगी। त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन राहत लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें: गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खुलासा: 5-10 हजार में मरीजों को निजी क्लिनिक भेजने का खेल
क्या रहेगा रूट और टाइमिंग
यह ट्रेन रांची से दोपहर 4:25 बजे (16:25) प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह मेसरा, बरकाकाना, टोरी और गढ़वा रोड होते हुए आगे बढ़ेगी। अगले दिन सुबह गोविंदपुरी (कानपुर) और चुनार से गुजरते हुए शाम 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
26 मार्च को वापसी सेवा
वापसी के लिए ट्रेन संख्या 02888 आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल 26 मार्च को दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:10 बजे रांची पहुंचेगी।
22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं। यह व्यवस्था यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए की गई है, ताकि सफर आरामदायक हो सके।
कई होली स्पेशल ट्रेनें रद्द
रेलवे ने तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द किया है:
- 08105 रांची–झंझारपुर स्पेशल (23 और 30 मार्च)
- 08106 झंझारपुर–रांची स्पेशल (24 और 31 मार्च)
- 08629 रांची–गोरखपुर स्पेशल (23 और 30 मार्च)
- 08630 गोरखपुर–रांची स्पेशल (25 मार्च और 1 अप्रैल)
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। होली के दौरान भीड़ को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित रह सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।